मेरठ, जुलाई 10 -- Meerut News: भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने मेरठ दौरे के दौरान विपक्ष पर तीखा हमला बोला और आगामी चुनावों को लेकर पार्टी की रणनीति स्पष्ट की। उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है, जनता सब जानती है। सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत में ​राम मंदिर में चढ़ावे और ललिता गौतम हत्याकांड पर रुख स्पष्ट किया। ​राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए सरोज कुशवाहा ने कहा कि यह अब जांच का विषय है और जांच के बाद सब कुछ दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। वहीं, मेरठ के ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर उन्होंने स्पष्ट किया कि योगी सरकार में किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विपक्ष पर आरोप ​अखिलेश यादव के ...