Meerut News: भाजपाइयों ने एमएलसी चुनाव को लेकर चर्चा की
मेरठ, अक्टूबर 22 -- Meerut News: विधान परिषद चुनाव को लेकर गुरुवार को राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त चौधरी यशवीर सिंह ने जानी कैंप कार्यालय पर पश्चिमी क्षेत्रीय मंत्री हरजिंदर कौर एवं विधानसभा प्रभारी नरेंद्र घाट के साथ आज होने वाले मेरठ खंड शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान चुनाव से संबंधित संगठनात्मक तैयारियों, जनसंपर्क अभियान एवं कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर विचार.विमर्श करते हुए चुनाव की तैयारियों को लेकर आवश्यक रणनीति पर चर्चा की गई। मौके पर मण्डल अध्यक्ष मनोज चौधरी, प्रदीप चौधरी, मुनेश बाफर समेत पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.