मेरठ, जुलाई 8 -- Meerut News: परतापुर क्षेत्र की बृज विहार कॉलोनी में बुधवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। कथा के प्रथम दिन वृंदावन से पधारे भागवताचार्य राधा चेतन महाराज ने श्रीमद्भागवत कथा की महिमा का वर्णन किया। कहा कि कथा का श्रवण मनुष्य के जीवन को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करता है। उसे आत्मकल्याण के साथ मोक्ष के मार्ग की ओर अग्रसर करता है। राधा चेतन महाराज ने बताया कि भागवत केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाला दिव्य मार्गदर्शक है। जहां कहीं भी भागवत कथा का आयोजन हो, वहां श्रद्धालुओं को समय निकालकर अवश्य पहुंचना चाहिए। यदि कथा स्थल पर बैठने का स्थान न मिले तो दूर बैठकर भी श्रद्धा और भक्ति के साथ कथा का श्रवण करना चाहिए। भगवान के लिए स्थान नहीं, बल्कि श्रद्धा और भाव का महत्व होता है।...