मेरठ, जुलाई 6 -- Meerut News: भारतीय किसान यूनियन (धन सिंह कोतवाल) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सरधना तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सरधना नगर व देहात क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को प्रमुख्ता से उठाया। उन्होंने तहसीलदार को 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान की मांग की। समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अनिकेत चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता सोमवार को तहसील पहुंचे। उन्होंने यहां बिजली, पेयजल और जलभराव की समस्या का स्थाई समाधान कराने की मांग उठाई। प्रदेश प्रवक्ता जितेंद्र शर्मा ने आवारा पशुओं से किसानों की फसलों को हो रहे नुकसान का मुद्दा उठाते हुए प्रभावी कार्रवाई की मांग की। यह भी पढ़ें- Hardoi News: भाकिमयू ने समस्याओं को लेकर दिया ज्ञापन जसवीर सिंह बीता ने आगामी कांवड़ यात्रा ...