मेरठ, जुलाई 21 -- Meerut News: मेरठ कलक्ट्रेट में प्रस्तावित किसान आंदोलन के दौरान ट्रैक्टर को रास्ते से वापस भेजे जाने से नाराज भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) एनसीआर के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार शाम मवाना थाने पर जोरदार प्रदर्शन किया। किसान नेता नरेश चौधरी के नेतृत्व में दर्जनों किसान ट्रैक्टरों के साथ थाने पहुंचे और मुख्य गेट पर ट्रैक्टर खड़े कर घेराव कर दिया। कुछ देर के लिए थाने का मुख्य प्रवेश द्वार अवरुद्ध हो गया। किसानों का आरोप था कि मेरठ कलक्ट्रेट में आयोजित धरना-प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे किसानों के एक ट्रैक्टर को मवाना इंस्पेक्टर ब्रह्म कुमार त्रिपाठी ने प्लाजा रोड से वापस मुबारिकपुर रोड की ओर भेज दिया। यह भी पढ़ें- दिल्ली का पारा बढ़ाने आ रहे किसान, ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर क्यों निकल पड़े? शंभू पर तने तंबू किसानों ने इसे लोकतांत्रि...