Meerut News: भाकियू अराजनैतिक का सीडीओ ऑफिस पर धरना
मेरठ, नवम्बर 20 -- Meerut News: मेरठ। साकेत स्थित एक निजी अस्पताल के चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही बरतते हुए गलत इंजेक्शन लगाने का गंभीर आरोप लगाते हुए भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) कार्यालय परिसर में धरना शुरू कर दिया है। प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि निजी अस्पताल के डॉक्टर द्वारा लगाए गए गलत इंजेक्शन के कारण मरीज के हाथ में गंभीर संक्रमण फैल गया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि जान बचाने के लिए अंततः मरीज का हाथ काटना पड़ा। इस घटना से मरीज का परिवार गहरे सदमे में है और उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। आक्रोशित भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सीडीओ ऑफिस में नारेबाजी करते हुए दोषी डॉक्टर और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.