मेरठ, नवम्बर 19 -- Meerut News: शास्त्रीनगर परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में हो रहे श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का बुधवार को विश्राम हुआ। अंतिम दिन चतुष्श्लोकी भागवत का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा का शुभारंभ डॉ. विवेकानंद शर्मा, डॉ. आलोक शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कथा में पहुंची रश्मि भारद्वाज ने व्यास पीठ से आशीर्वाद प्राप्त किया। कथा व्यास ने चतुष्श्लोकी भागवत का वर्णन करते हुए बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रह्मा को मात्र चार श्लोकों में संपूर्ण श्रीमद्भागवत का सार समझाया। कहा कि चतुष्श्लोकी भागवत ही श्रीमद्भागवत का हृदय है। इसमें भगवान ने बताया है कि सृष्टि के पहले, सृष्टि के मध्य और सृष्टि के बाद भी वही विद्यमान हैं। भगवान ही परम सत्य हैं और उनकी भक्ति ही मनुष्य के जीवन का सर्वोच्च लक्ष्य है। कहा कि भागवत कथा सुनना ही पर्याप्त नही...