मेरठ, सितम्बर 28 -- Meerut News: मेरठ। दिल्ली रोड स्थित पंजाबी पुरा के श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में दशलक्षण पर्व के समापन पर रविवार सुबह भव्य पालकी यात्रा निकाली गई। भगवान महावीर स्वामी की पालकी के साथ श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने आरती उतारकर भगवान को नमन किया। जयकारों और धार्मिक भजनों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम की शुरुआत रविवार सुबह मूलनायक भगवान पार्श्वनाथ के अभिषेक और पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद भगवान आदिनाथ की शांतिधारा की गई। फिर भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा को भव्य पालकी में विराजमान किया। मंदिर परिसर से पालकी यात्रा शुरू होकर संत निवास, जगन्नाथपुरी और पंजाबी पुरा कॉलोनी के विभिन्न मार्गों से होती हुई वापस मंदिर पहुंची। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: बैंडबाजों और झांकियों के स...