मेरठ, जुलाई 25 -- Meerut News: परीक्षितगढ़ में शुक्रवार दोपहर जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से रथ में करंट उतर आया और दर्जनभर श्रद्धालु झुलस गए। एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। डीएम-एसएसपी और बचाव टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। शासन ने घटना का संज्ञान लिया है। एसएसपी ने घटना को लेकर जांच बैठा दी है और सीओ मवाना से रिपोर्ट मांगी है। मृतक सचिन का शव मेरठ-परीक्षितगढ़ रोड पर रखकर जाम लगाया। मुआवजे के आश्वासन पर अंतिम संस्कार पर सहमति बनी। परीक्षितगढ़ में ओम पब्लिक स्कूल में पंडित अतुल शर्मा द्वारा पिछले पांच दिनों से भगवान जगन्नाथ की कथा का आयोजन कराया जा रहा था। वृंदावन के महाराज रोहित रिसालिया कथावाचन कर रहे थे। गुरुवार शाम कथा का समापन हो गया। शुक्रवार को रथयात्रा निकाली जानी थी। इसके लिए सैकड़ों श्रद...