मेरठ, अक्टूबर 2 -- Meerut News: मेरठ, संवाददाता। मोती प्रयाग स्थित प्रयागेश्वर महादेव मंदिर में हो रही श्रीमद्भागवत कथा में शुक्रवार को कथा व्यास आचार्य प्रदीप सेमवाल ने नंदोत्सव प्रसंग का वर्णन किया। कहा कि नंदोत्सव केवल भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की खुशी नहीं, बल्कि आनंद के प्रकट होने का उत्सव है। नंद का अर्थ ही आनंद है। जब मन रूपी गोकुल में भगवान का आगमन होता है तो भीतर का अंधकार समाप्त होकर आनंद का प्रकाश फैल जाता है। जीवन में प्रेम, करुणा, सत्य, सेवा और भगवान का स्मरण जन्म लें, तभी अंतकरण नंद बाबा के आंगन की तरह आनंदमय बनता है। श्रीमद्भागवत का संदेश है कि भगवान का जन्म केवल घर में नहीं, बल्कि हमारे हृदय में भी होना चाहिए। यह भी पढ़ें- Amroha News: श्रीकृष्ण जन्म का प्रसंग सुन श्रद्धालु हुए भाव विभोर आचार्य प्रदीप सेमवाल ने कहा कि नंदोत्...