मेरठ, जुलाई 8 -- Meerut News: भगत सिंह मार्केट स्थित दुकान में नमकीन पर दूसरे समुदाय के युवक के पानी डालने हंगामा हो गया। इससे सांप्रदायिक तनाव बन गया। भाजपा नेताओं ने आरोपियो पर कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। पानी डालने वाले युवक के माफी मांगने पर बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। भगत सिंह मार्केट में आकाश सक्सेना की नमकीन की दुकान है। पड़ोस में ही युसुफ की सब्जी की दुकान है। मंगलवार दोपहर युसुफ सब्जियों पर पानी डाल रहा था। वह आकाश सक्सेना की दुकान में रखी नमकीन पर जा गिरा। इसका आकाश सक्सेना ने विरोध किया। दोनों में कहासुनी व गाली गलौज शुरू हो गई। यह भी पढ़ें- Meerut News: बाइक टकराने पर दो पक्षों में मारपीट, हंगामा आकाश न भाजपा नेता प्रवीण भाटिया को सूचना दी। कुछ देर में ही वह भाजपा नेता दीपक शर्मा व कार्यकर्ताओं संग म...