मेरठ, अक्टूबर 16 -- Meerut News: आदर्शनगर मोहल्ला स्थित ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को शारदीय नवरात्रि पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का रूप धारण कर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। गरबा, डांडिया और शिव तांडव नृत्य की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। पूरा विद्यालय परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की डायरेक्टर बबीता जैन और प्रधानाचार्य सौरभ जैन ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद डायरेक्टर बबीता जैन ने शिक्षिकाओं के साथ मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर आरती की। विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से नवरात्रि पर्व की महत्ता को दर्शाया। यह भी पढ़ें- Garhwa News: कन्या पूजन और डांडिया महोत्स...