मेरठ, अक्टूबर 24 -- Meerut News: पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय सरधना के मैदान में शनिवार को बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों की ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेलों में उत्साह के साथ प्रतिभाग करते हुए अपनी खेल प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार ने फीता काटकर किया। इसके बाद उन्होंने प्राथमिक वर्ग की 50 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर खेल प्रतियोगिताओं की शुरुआत कराई। मैदान पर बच्चों में खेलों को लेकर खासा उत्साह नजर आया। प्रतियोगिता के दौरान दौड़, खो-खो, कबड्डी और कूद सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने बेहतर प्रदर्शन करने के लिए पूरा जोर लगाया।प्रतियोगिता के समापन समारोह में जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार...