मेरठ, अगस्त 30 -- Meerut News: डीएम ने नगर निगम, मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा), पीडब्लूडी, एनएचएआई को ब्लैक स्पॉट की स्थिति सुधारें और सड़कों को गड्ढा मुक्त कराएं। उन्होंने सड़कों की वर्तमान स्थिति पर चिंता जताते हुए नाराजगी जताई। शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम डॉ. वीके सिंह की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। ​बैठक का मुख्य उद्देश्य मेरठ जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और यातायात को सुगम बनाना था। उन्होंने ​एनएचएआई और पीडब्लूडी को दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सभी चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर तुरंत आवश्यक सुधारात्मक कार्य करने के निर्देश दिए गए। वहीं ​नगर निगम, मेडा और पीड्बलूडी को शहर की सभी सड़कों को पूरी तरह गड्ढा मुक्त करने के सख्त निर्देश जारी किए गए।इसके साथ ही ​शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों ...