Meerut News: ब्लैक पैंथर ने जीता भटीपुरा क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब
मेरठ, जुलाई 27 -- Meerut News: भटीपुरा स्थित हनी क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित भटीपुरा क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला गया। ब्लैक पैंथर ने पावर हिटर्स को 16 रन से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। ब्लैक पैंथर ने निर्धारित 15 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। टीम की ओर से मोहित ने शानदार 62 रन और अभिराज ने 45 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। 176 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पावर हिटर्स की टीम 15 ओवर में नौ विकेट पर 159 रन ही बना सकी। ब्लैक पैंथर की ओर से पवन ने तीन और सूरज ने दो विकेट लिए। आयोजक सचिव विजय काजला ने बताया कि मोहित को मैन ऑफ द मैच तथा दीपक सिद्धू को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। मुख्य अतिथि हनी काजला ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.