मेरठ, जुलाई 3 -- Meerut News: मेरठ। मेडिकल क्षेत्र के मंगलपांडे नगर में गुरुवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अपेक्स टॉवर के पीछे पारस टॉवर में संचालित ब्लिंकइट स्टोर में अचानक भीषण आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पूरे स्टोर को अपनी चपेट में ले लिया और अंदर रखा लाखों रुपये का सामान राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और मेडिकल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल विभाग की छह गाड़ियों ने करीब एक घंटे तक लगातार मशक्कत कर आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि सभी कर्मचारी समय रहते बाहर निकल आए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। दमकल विभाग आग लगने के कारणो की जांच कर रहा है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात करीब आठ बजे ब्लिंकइट स्टोर के अंदर अचानक शॉट सर्किट से आग लग गई, कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे परिसर में फैल गई। आग लगते...