मेरठ, जुलाई 10 -- Meerut News: ब्रह्मपुरी क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। क्षेत्र में पिछले 48 घंटों से विद्युत आपूर्ति बाधित होने और पेयजल की भारी किल्लत के चलते स्थानीय निवासियों को भीषण समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। इस संकट से परेशान होकर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक अपनी व्यथा लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद अरोड़ा के निवास पर पहुंचे। मंडल अध्यक्ष अरविंद अरोड़ा ने संबंधित अधिकारियों से वार्ता की और विद्युत आपूर्ति बहाल करने व पानी की समस्या के स्थायी समाधान के निर्देश दिए। इतना ही नहीं, जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो गई, तब तक लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से उन्होंने तुरंत प्रभाव से प्रभावित इलाकों में पानी के टैंकरों की व्यवस्था करवाई। यह भी पढ़ें- Rampur News: झम...