Meerut News: ब्रह्मपुरी में बिजली आपूर्ति में नहीं हुआ सुधार, माधवपुरम बिजलीघर पर हंगामा
मेरठ, जुलाई 18 -- Meerut News: ब्रह्मपुरी क्षेत्र की बिजली आपूर्ति सुधर नहीं पा रही है। शुक्रवार को चौथे दिन भी क्षेत्र में बिजली की आंखमिचौली चलती रही। 8 से 10 घंटे बिजली आपूर्ति प्रभावित होने और लो वोल्टेज को लेकर लोगों ने माधवपुरम बिजलीघर पर पहुंचकर हंगामा भी किया। वहीं, देवलोक कॉलोनी में भी 20 घंटे से बिजली की आंखमिचौली जारी है। लोगों ने बताया कि गुरुवार शाम 7 बजे से कॉलोनी में लो और हाईवोल्टेज की समस्या बनी हुई है। कभी वोल्टेज 312 तो कभी 90 तक पहुंच जाती है। इसके चलते कई घरों के विद्युत उपकरणों में तकनीकी फॉल्ट हो गए। बिजली नहीं आने से सुबह शाम को पानी भी नहीं मिल रहा है। अनिल शर्मा और आदित्य टोंक ने बताया कि बिजलीघर पर की गई शिकायत का निस्तारण नहीं हो पाता है। सुबह 8 बजे लिखित शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन शाम 5 बजे तक भी बिजली आपूर्ति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.