मेरठ, जुलाई 31 -- Meerut News: ब्रह्मपुरी क्षेत्र में नॉर्थ ईस्ट फीडर की ओवरलोडिंग खत्म कर बिजली आपूर्ति सुचारू कराने के लिए नई बिजली लाइन बनाने का कार्य गुरुवार से शुरू कराया गया। दिन निकलते ही ब्रह्मपुरी में बिजली खंभे लगाने का कार्य शुरू हुआ। इस कार्य के चलते करीब नौ घंटे तक आपूर्ति प्रभावित रही। प्रस्तावित किए शटडाउन से एक घंटा अधिक कार्य चला। इस दौरान लोगों ने हंगामा कर बिजली गुल होने को लेकर आक्रोश भी जताया। अधिशासी अभियंता धर्मवीर सिंह ने बताया कि ब्रह्मपुरी इलाके की बिजली आपूर्ति सुधार के लिए कार्य शुरू करा दिया है। नई लाइन बनाने के लिए पोल लगाए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Meerut News: मेरठ : दिन निकलते ही ब्रह्मपुरी में खंभे लगाने का कार्य शुरू इस कार्य के लिए दोपहर दो बजे तक का शटडाउन लिया गया था, लेकिन करीब तीन बजे पूरी तरह से बिज...