Meerut News: ब्रह्मपुरी, माधवपुरम और गंगानगर में घंटों गुल रही बिजली
मेरठ, जुलाई 6 -- Meerut News: मेरठ। रविवार को भी शहर के कई इलाकों में बिजली संकट बना। माधवपुरम, ब्रह्मपुरी, जाकिर कॉलोनी, गंगानगर, छतरी वाला पीर, लिसाड़ी रोड़, गुलमर्ग कॉलोनी समेत कई इलाकों में बिजली गुल हुई तो लोगों ने परेशानियां झेली। रविवार की छुट्टी में भी बिजली-पानी संकट ने खलल डाला। ब्रह्मपुरी इलाके में खंभे एवं ट्रांसफार्मर लगाने के कार्य के चलते भी बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। ब्रह्मपुरी क्षेत्र में मास्टर कॉलोनी गली नंबर दो के बाहर नया ट्रांसफार्मर के लिए पोल लगाने का कार्य कराया गया। इसके चलते नॉर्थ-ईस्ट फीडर पर शटडाउन के चलते बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। रविवार को दिनभर ब्रह्मपुरी के कई इलाकों में बिजली संकट बना रहा। इसे लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। दूसरी ओर, इलाके की बिजली समस्या के समाधान के लिए नए खंभे, ट्रांसफार्मर लगाने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.