मेरठ, सितम्बर 29 -- Meerut News: सरधना पालिका सभागार में मंगलवार को आयोजित हुई बोर्ड बैठक हंगामेदार रही। विभिन्न मुद्दों को लेकर सभासदों ने विरोध जताया। सभासद तारिक हसन और ईओ दीपिका शुक्ला के बीच भी तीखी नोकझोंक हुई। इसके बाद बाहरी व्यक्ति के बैठक में पहुंचने और प्रस्ताव देने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान बाहरी व्यक्ति ने ईओ की ओर अपना प्रस्ताव उछालते हुए नारेबाजी भी की। इस दौरान उसकी पालिका कर्मचारियों के साथ गहमागहमी भी हुई। हंगामे के बीच करीब 12 करोड़ रुपये के विकास कार्यो से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक के दौरान सभासद तारिक हसन ने पालिका की मशीनों और वाहनों की सर्विस तथा डीजल खर्च को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने इन मदों में लाखों रुपये के भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। इसी मुद्दे को लेकर उनकी ईओ से तीखी बहस हो गई। अन्य सभासदों ने बी...