मेरठ, जुलाई 7 -- Meerut News: सिवाया गांव स्थित बैडमिंटन एकेडमी में आयोजित तीन दिवसीय जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप में प्रतिभाग कर आईपीएल शुगर मिल कालोनी सकौती निवासी भूमि राणा ने प्रभम स्थान प्राप्त कर परचम लहरा दिया। विजेता प्रशिक्षु ने अलग अलग वर्गों में प्रतिभाग कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम और द्वितीय स्थान हासिल किया। विजेता प्रशिक्षु की उपलब्धि पर परिजनों और कोच ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभाशीष दिया। बैडमिन्टन कोच सरोज कुमार ने बताया कि सिवाया स्थित फ्लेफिट बैडमिंटन एकेडमी में दो से पांच जुलाई तक आयोजित बैडमिंटन चैंपियनशिप में उनकी प्रशिक्षु भूमि राणा ने अलग-अलग वर्गों में प्रतिभाग कर प्रथम और द्वितीय स्थान हासिल किया। विजेता प्रशिक्षु के पिता अमित राणा आईपीएल शुगर मिल सकौती में उप गन्ना प्रबंधक पद पर तैनात हैं। मंगलवार को चीनी मि...