मेरठ, अक्टूबर 26 -- Meerut News: खरखौदा कस्बे में बैंड बाजे और डीजे के साथ महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई गई। इस अवसर पर एक शोभायात्रा भी निकाली गई। जनता इंटर कॉलेज के पास से नगर पंचायत अध्यक्ष मनीष राज गौतम और थानाप्रभारी समय पाल सिंह अजय अवाना ने फीता काटकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा निकालने से पहले समिति के अध्यक्ष उपाध्यक्ष समाज के गणमान्य लोगों द्वारा शांन्ति नगर मौहल्ला स्थित महर्षि वाल्मिकी जी की मूर्ति पर माल्यार्पन व दीप, प्रज्वलित किया गया। शोभायात्रा में महर्षि वाल्मीकि, राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती, राम-सीता और लव-कुश की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इसमें करतब दिखाते कलाकार भी शामिल थे। यह शोभायात्रा मेन बस स्टैंड से होते हुए मेन बाजार, बिचपटिया, रासका और तिहाई मोहल्लों से गुजरते हुए मोहल्ला खड़ड़ियान पहुंचकर समापन किया ...