Meerut News: बैंक्वेट हॉल में कार्यक्रमों पर लगी रोक, ऊपर से गुजर रहीं हाईटेंशन लाइनें बनीं खतरा
मेरठ, नवम्बर 14 -- Meerut News: मवाना नगर के मोहल्ला मुन्नालाल स्थित बैंक्वेट हॉल के ऊपर से गुजर रहीं दो 11 हजार केवी की हाईटेंशन लाइनें जनसुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन गई हैं। बिजली विभाग की जांच में मानकों की अनदेखी और नियमों का उल्लंघन पाए जाने के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए फार्महाउस में किसी भी तरह के कार्यक्रम के आयोजन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। तहसील प्रशासन और बिजली विभाग के अवर अभियंता ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए हॉल के मुख्य द्वार पर चेतावनी नोटिस चस्पा कर दिया है। बिजली विभाग के सहायक निदेशक पुलकित कुमार की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, 16 मार्च 2026 को लाला जी फार्महाउस का स्थलीय निरीक्षण किया गया था। जांच के दौरान पाया गया कि परिसर के ठीक ऊपर से दो 11 केवी की ओवरहेड लाइनें गुजर रही हैं। यह स्थिति भारतीय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.