Meerut News: बेसमेंट में चल रही पिस्टल फैक्टरी का भंडाफोड़, हिस्ट्रीशीटर समेत तीन गिरफ्तार
मेरठ, जुलाई 6 -- Meerut News: मेरठ। लिसाड़ीगेट पुलिस और स्वाट टीम ने मकान के बेसमेंट में संचालित पिस्टल फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान हिस्ट्रीशीटर समेत तीन हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया गया। गिरोह सोशल मीडिया के जरिए ग्राहकों से संपर्क कर आसपास के जिलों में अवैध हथियारों की सप्लाई करता था। रविवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी सिटी विनायक भोसले और सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना और करीब एक माह की निगरानी के बाद जामिया चौक निवासी वसीम के ठिकाने पर छापा मारा गया। कार्रवाई के दौरान वसीम पुत्र तौसिफ, आफताब पुत्र सिराज और नदीम पुत्र फजरुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया गया। छापेमारी में चार तैयार पिस्टल, पांच अधबनी पिस्टल, दो मैगजीन, तीन अधबनी मैगजीन, 59 बट, दो स्लाइडर, मैगजीन डाई, मैगजीन हुक, अर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.