मेरठ, जुलाई 30 -- Meerut News: बेगमपुल व्यापार संघ का बुधवार को 57वां स्थापना दिवस मनाया गया। समारोह में व्यापार संघ के संस्थापक एवं वरिष्ठ सदस्यों के योगदान पर चर्चा की। वरिष्ठ सदस्यों के साथ ही समारोह में मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि अरुण वशिष्ठ ने कहा कि संयुक्त व्यापार संघ का जनक भी बेगमपुल व्यापार संघ ही है। बेगमपुल व्यापार संघ ने ही दिवाली की सजावट की शुरुआत की। बेगमपुल व्यापार संघ में पारदर्शिता है। इसका अनुसरण सभी व्यापारिक संगठनों को करना चाहिए। बेगमपुल व्यापार संघ अध्यक्ष सुधा सेठ एवं महामंत्री पुनीत शर्मा ने अतिथि का स्वागत किया। संचालन रीना सिंघल एवं सुधा सेठ ने किया। मुख्य अतिथि अरुण वशिष्ठ ने सर्वप्रथम व्यापार संघ की स्थापना करने वाले बेगमपुल बाजार के पूर्वज वरिष्ठ सदस्यों राजगुरु, रघुवीर शरण रस्तोगी, मन म...