मेरठ, अक्टूबर 7 -- Meerut News: सदर क्षेत्र बेगमपुल स्थित होटल के बाथरूम में मंगलवार शाम एक फौजी की मौत हो गई। सूचना पर सदर बाजार पुलिस के साथ मिलिट्री पुलिस भी मौके पर पहुंची। प्रथम दृष्टया मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट होगी। बेगमपुल स्थित एक होटल में मंगलवार शाम तीन सैन्यकर्मी पहुंचे थे। तीनों प्रथम तल पर गए और कुछ देर बैठने के बाद एक सैन्यकर्मी परमिंदर बाथरूम में चले गए। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर उनके साथ आए नायक सौरभ सिंह और यशवीर सिंह ने बाथरूम का दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर दोनों ने होटल कर्मचारियों को जानकारी दी।

पुलिस और फोरेंसिक टीम की जांच इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया तो परमिंदर बाथरूम में जमीन पर पड़े मिले। सूचना...