मेरठ, जुलाई 19 -- Meerut News: आगामी 22 जुलाई 2026 को दिल्ली रोड स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित होने वाले 'बूथ अध्यक्ष सम्मेलन' को भव्य और सफल बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने कमर कस ली है। इसी क्रम में शनिवार को मेरठ मॉल, दिल्ली रोड स्थित शहर विधानसभा कार्यालय पर सभी मंडलों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक का विधिवत शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, महानगर मंत्री सुनीता सैनी और शहर विधानसभा संयोजक अरविंद मारवाड़ी ने शिरकत की। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: बूथ सम्मेलन को ऊंचाईयों तक ले जाना सभी की जिम्मेदारी : प्रवक्तानंदबैठक की चर्चा कार्यक्रम के द...