मेरठ, अक्टूबर 3 -- Meerut News: सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कॉलेज में छात्राओं के लिए दो दिवसीय बुलबुल कैंप का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने विभिन्न गतिविधियों और प्रतियोगिताओं में उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। प्रतियोगिताओं में मैना पैक ने प्रथम, नीलकंठ पैक ने द्वितीय और मोर पैक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कैंप का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक नीरज गुप्ता, मदन लाल बंसल, गौरव गुप्ता, अनुज बंसल, अरिंदम बंसल, आयुष गुप्ता और ज्योति शर्मा ने किया। इस दौरान निर्णायक समिति ने छात्राओं के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्राओं के दलों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रधानाचार्या वंदना मित्तल रस्तोगी ने विजेता छात्राओं को बधाई दी। कैंप को सफल बनाने में शिक्षिका रेनू गुप्ता सहित समस्त शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा। समापन ...