Meerut News: बीच सड़क में फंसी पुआल लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली, दो घंटे लगा जाम
मेरठ, सितम्बर 7 -- Meerut News: सरधना तहसील-गंगनहर रोड पर रजवाहे के निकट सोमवार सुबह पुआल लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली कीचड़युक्त गड्ढे में फंस गई। ट्रॉली का पहिया गड्ढे में धंसने के कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली बीच सड़क पर खड़ी हो गई। जिससे मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब दो घंटे तक लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ा। जाम में स्कूली बच्चों को लेकर जा रही स्कूल बस भी फंस गई। सोमवार सुबह पुआल से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तहसील-गंगनहर रोड से गुजर रही थी। रजवाहे के पास सड़क पर बने कीचड़युक्त गड्ढे में ट्रॉली का पहिया फंस गया। चालक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली को सड़क के बीच में ही छोड़कर वहां से चला गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच सड़क में खड़े होने से कुछ ही देर में दोनों ओर वाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.