मेरठ, सितम्बर 23 -- Meerut News: मेरठ। सदर बाजार थाना क्षेत्र में कई लोगों द्वारा बीच सड़क पर एक युवक को घेरकर पीटने का वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो गया। पुलिस ने वीडियो के आधार पर पहचान कर दो आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित की शिकायत पर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के विजयनगर निवासी सचिन की हनुमान चौक पर पेंट्स की दुकान है। दो दिन पहले कुछ युवक उसके काम करने की जगह पर बैठकर शराब पी रहे थे। इसी बात को लेकर सचिन का युवकों से विवाद हो गया। आरोप है कि रंजिश में मंगलवार को कई युवकों ने सचिन को बीच सड़क पर घेर लिया और उसके साथ मारपीट कर दी। यह भी पढ़ें- Kausambi News: शराब की दुकान पर मारपीट, वीडियो वायरल इस दौरान किसी ने पूरी घटना को कैमरे में कैद कर लिया। वीडियो में युवक को कई लोग घेरकर पीटते दिखाई दे रहे ह...