मेरठ, सितम्बर 27 -- Meerut News: एनसीआर में संचालन की मियाद पूरी कर चुके वाहनों को जब्त करने की कार्रवाई तेजी से चल रही है। इस कार्रवाई के दौरान टीम ने 127 ऐसे वाहन जब्त कर लिए जो बीएस-4 की श्रेणी में थे मगर इनका नंबर परिवहन विभाग के पोर्टल पर बीएस-3 दिखाई दे रहा था। जब इन वाहनों की फाइल निकालकर परिवहन विभाग में जांच कराई तो यह बीएस-4 की श्रेणी में थे। अब इन वाहनों को रिलीज करने के लिए आवेदकों को विभाग के चक्कर काटने पड़ रहे है। बीएस-4 वाहन अगर एनसीआर में संचालन की मियाद पूरी भी कर चुके हैं तो ऐसे वाहनों को जब्त नहीं करने का नियम है। ऐसे वाहनों का केवल पांच हजार रुपये तक के चालान का प्रावधान है। मगर पोर्टल की गड़बड़ी से इन वाहन स्वामियों को जब्त करने की कार्रवाई से गुजरना पड़ रहा है। ऐसे वाहनों को रिलीज करने की विभाग की प्रक्रिया इतनी लम्...