मेरठ, नवम्बर 19 -- Meerut News: ऑल यूनियंस एंड एसोसिएशंस ऑफ बीएसएनएल (एयूएबी) मेरठ के तत्वावधान में बुधवार को जीपीओ परिसर स्थित बीएसएनएल कार्यालय परिसर में शुक्रवार की प्रस्तावित हड़ताल को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों की बौठक हुई। तीसरी पीआरसी लागू करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर कर्मचारी दफ्तर में तालाबंदी करेंगे। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बीएसएनएल कर्मचारी यूनियन शोभाराम ने की। बैठक में एयूएबी के राष्ट्रीय संयोजक एवं बीएसएनएलईयू के महासचिव अनिमेष चंद्र मित्र मुख्य अतिथि रहे। बैठक में अंसार अली, अश्विन कुमार, सोहनवीर सिंह, पवन कुमार रहे। संचालन एयूएबी मेरठ के संयोजक कॉमरेड नरेशपाल ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...