मेरठ, जुलाई 20 -- Meerut News: विज्ञानघर में मेधा एआई का रविवार को प्रस्तुतिकरण किया गया। दो साल की कठिन मेहनत और शोध के बाद दीपक शर्मा के निर्देशन में कोग्रेड टीम द्वारा तैयार किए गए विशेष एआई टूल मेधा एआई का रविवार को विज्ञान घर में प्रस्तुतिकरण किया। बताया कि शिक्षकों के काम को आसान बनाने और क्लासरूम टीचिंग को डिजिटल युग के अनुकूल तैयार करने के लिए एक क्रांतिकारी कदम उठाया गया है। कार्यक्रम में कोग्रेड टीम के सदस्य सौरभ और हिमांशु ने दीपक शर्मा के साथ मिलकर इस एआई असिस्टेंट का लाइव प्रस्तुतिकरण दिया। बिना इंटरनेट के भी करेगा कामऑफलाइन मोड यह एआई टूल बिना इंटरनेट के भी पूरी तरह से काम कर सकता है, जिससे ग्रामीण और दूर-दराज के क्षेत्रों के स्कूलों में भी इसका इस्तेमाल बिना किसी रुकावट के किया जा सकेगा। इसकी मदद से शिक्षक पूरी क्लास का लाइ...