मेरठ, जुलाई 7 -- Meerut News: बरसात के दौरान नगर में होने वाले जलभराव को लेकर बिजली विभाग ने नगर पालिका परिषद को पत्र भेजकर तत्काल स्थायी समाधान कराने की मांग की है। विभाग का कहना है कि टाउन हॉल रोड समेत कई प्रमुख क्षेत्रों में ट्रांसफार्मरों और बिजली के खंभों के आसपास पानी भरने से बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। विद्युत वितरण उपखंड द्वितीय के उपखंड अधिकारी रूपेश कुमार ने अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद सरधना को भेजे पत्र में बताया कि टाउन हॉल रोड नगर का मुख्य मार्ग है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन रहता है। बरसात के समय सड़क पर जलभराव होने से ट्रांसफार्मरों और बिजली के खंभों के आसपास लंबे समय तक पानी जमा रहता है। इससे खंभों के निचले हिस्से के क्षतिग्रस्त होने और भविष्य में उनके गिरने की आशंका बढ़ रही है। साथ ही करंट फैल...