Meerut News: बिजली लाइन पर गिरा पेड़, तीन घंटे से ज्यादा गुल रही बत्ती
मेरठ, जुलाई 8 -- Meerut News: बुधवार शाम 33 केवी बिजली लाइन पर पेड़ गिरने के कारण मंगल पांडे नगर समेत कई बिजलीघरों की आपूर्ति ठप हो गई। रात 11 तक भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई थी। मंगल पांडे नगर और गढ़ रोड इलाकों में पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूबा रहा। दूसरी ओर, जफर गार्डन ले साड़ी के इलाके में 30 घंटे से भी ज्यादा बिजली आपूर्ति बाधित है। मोहम्मद शाहिद ने बताया कि माधवपुरम बिजलीघर से संचालित जफर गार्डन लिसाड़ी मे अखबरी मस्जिद वाली गली की विद्युत आपूर्ति मंगलवार शाम पांच बजे से ठप है। नासिर सैफी ने बताया कि बिजली अफसर से शिकायत करने के बाद भी बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं हुई। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: मड़वन : बिजली बाधित रहने से उपभोक्ता परेशान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.