Meerut News: बिजली-पानी संकट बढ़ा रहा लोगों की परेशानियां
मेरठ, अगस्त 21 -- Meerut News: मेरठ। शहर के कई इलाकों में गुरुवार को मरम्मत एवं अन्य कार्यों के चलते बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। साथ ही पानी संकट को लेकर भी लोगों में गुस्सा है। गुरुवार को मंगलपांडे नगर ए ब्लॉक, गढ़ रोड, फूलबाग, विक्टोरिया पार्क, मीनाक्षीपुरम, न्यू ग्लोबल सिटी, शील कुंज-1 एवं 3 फीडर से जुड़े इलाकों में मरम्मत कार्यों के चलते शटडाउन प्रस्तावित था। इसके चलते इन इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। गर्मी में बिजली-पानी संकट से लोगों को परेशानी हो रही है। माधवपुरम, ब्रह्मपुरी इलाकों में बिजली संकट का स्थायी समाधान नहीं होने को लेकर लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि नए ट्रांसफार्मर लगाए थे, लेकिन बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हो रहा।राकेश गौड़, नितिन गुप्ता समेत क्षेत्रवासियों का कहना है कि माधवपुरम बिजलीघर पर आठ एमवीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.