मेरठ, अक्टूबर 5 -- Meerut News: एएस इंटर कॉलेज मवाना के मैदान पर सोमवार को मंडलीय अंडर-17 बालिका वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन रोमांचक मुकाबलों के साथ हुआ। प्रतियोगिता में गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर और मेरठ की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में बुलंदशहर और गौतमबुद्धनगर की टीम आमने-सामने रहीं। मेरठ ने फाइनल मुकाबला 35 रन से जीतकर प्रतियोगिता की विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। मेरठ की ओर से प्रियंशिका ने तीन और जिया ने दो विकेट लेकर शानदार गेंदबाजी की। पहले मुकाबले में बुलंदशहर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बुलंदशहर की पूरी टीम आठ ओवर में 29 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से आशु ने सात और खुशी ने पांच रन बनाए। गौतमबुद्धनगर की ओर से पायल ने दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बुलंदशहर की टीम ने गे...