मेरठ, अक्टूबर 8 -- Meerut News: नालपुर स्थित नेशनल कैपिटल रीजन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में गुरुवार को एनाटमी विभाग की ओर से आनुवंशिक विकारों पर एक दिवसीय सतत चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें चिकित्सकों और मेडिकल विद्यार्थियों ने बार-बार गर्भपात, बच्चों में जन्मजात बीमारियों और विभिन्न आनुवंशिक रोगों के कारणों पर मंथन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्राफिक एरा, देहरादून की एनाटमी विभाग की प्रोफेसर डॉ. दीपा सिंह, सहायक प्रबंध निदेशक डॉ. शिवानी अग्रवाल, महानिदेशक डॉ. अश्वनी शर्मा, प्राचार्य डॉ. शैलेष कुमार गोयल, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमिता गर्ग और एनाटमी विभागाध्यक्ष डॉ. शुभा श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। डॉ. शिल्पा गुप्ता, डॉ. अंशिका कश्यप, डॉ. हिमानी कौशिक आदि रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...