Meerut News: बार और बेंच ने निपटाया न्यायालय बहिष्कार का मामला
मेरठ, जुलाई 21 -- Meerut News: मेरठ बार एसोसिएशन द्वारा एसीजेएम न्यायालय कोर्ट संख्या 9 मेरठ की अदालत का 16 जुलाई को एक सप्ताह के लिए बहिष्कार किया था। जिला जज मेरठ अरविंद कुमार मिश्रा एवं मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुज कुमार शर्मा और महामंत्री परवेज आलम व अन्य न्यायिक अधिकारियों की उपस्थिति में बार और बेंच की वार्ता की गई। मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुज शर्मा ने बताया कि न्यायिक अधिकारी आशुतोष प्रशांत शुक्ला द्वारा खेद व्यक्त किया। इसके बाद निर्णय लिया कि न्यायालय के कार्य बहिष्कार को तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया है। अब मंगलवार को अधिवक्ता न्यायालय में सुचारू रूप से कार्य करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.