मेरठ, जुलाई 26 -- Meerut News: मेरठ। शनिवार को हुई बारिश के चलते फॉल्ट के कारण माधवपुरम, ब्रह्मपुरी, सिविल लाइन समेत कई इलाकों में बिजली गुल हुई।

बिजली संकट और आक्रोश ब्रह्मपुरी इलाके के लोगों में बिजली संकट का समाधान नहीं होने को लेकर लोगों में आक्रोश है। दूसरी ओर, शहर के वीआईपी इलाके सिविल लाइन क्षेत्र में भी बिजली संकट को लेकर लोग परेशान हैं। साथ ही पानी का भी संकट रहा। बेगमपुल व्यापार संघ के पूर्व अध्यक्ष पुनीत शर्मा ने ऊर्जा मंत्री एवं एमडी को भेजी शिकायत में कहा कि सिविल लाइन क्षेत्र के नेहरू रोड, पीएल शर्मा रोड, असौड़ा हाउस आदि क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से विद्युत आपूर्ति अत्यधिक बदहाल स्थिति में है। बिजलीघर से लेकर अफसर तक कॉल रिसीव नहीं करते। शुक्रवार रात में भी घंटों बिजली गुल रही। रात में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर से फोन पर वार...