Meerut News: बारिश में मकान की छत गिरी, बुजुर्ग महिला की मौत
मेरठ, अगस्त 12 -- Meerut News: मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के आमिर गार्डन में मंगलवार सुबह तेज बारिश के दौरान एक मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय घर में मौजूद 80 वर्षीय जैतून मलबे में दब गई। स्थानीय लोगों ने मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में उनकी नातिन नाजमा भी मामूली रूप से घायल हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में लगातार हो रही बारिश के कारण छत गिरने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। लिसाड़ी गेट थाना प्रभारी दलवीर सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 10 बजे आमिर गार्डन निवासी नासिर के मकान के एक कमरे की छत तेज आवाज के साथ नीचे आ गिरी। उस समय कमरे में नासिर की सास जैतून और उनकी नातिन नाजमा मौजूद थीं। छ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.