मेरठ, अगस्त 21 -- Meerut News: मेरठ। बारिश में अजगरों ने भी अपने ठिकाने बदलने शुरू कर दिए हैं। पिछले तीन माह में मेरठ मंडल के अलग-अलग इलाकों में 100 से अधिक अजगर निकल चुके हैं। शहर से देहात तक आए दिन अजगर के आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंचने की घटनाएं सामने आ रही हैं। मेरठ समेत आसपास जिलों में औसतन हर तीसरे-चौथे दिन कहीं न कहीं अजगर निकलने की सूचना वन विभाग को मिल रही है। सांपों के निकलने की घटनाएं भी लगातार सामने आ रही हैं। इसे देखते हुए वन विभाग अलर्ट है और सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचकर अजगर को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ रही है。 यह भी पढ़ें- पीलीभीत टाइगर रिजर्व में 18 से अधिक प्रजातियों के सर्प, रहें सावधानबिलों में पानी भरने से बाहर निकल रहे अजगर वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक बारिश के दौरान अजगरों के प्राकृतिक ठिका...