मेरठ, अगस्त 10 -- Meerut News: सरधना में सोमवार को हुई मूसलाधार बारिश के चलते मोहल्ला खेवान में मकान की छत गिर गई। घटना से चंद मिनट पहले परिवार के सदस्यों ने वहां से निकलकर अपनी जान बचाई। जरा भी देरी हो जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। उधर, इस घटना में एक युवक घायल हो गया। जिसका निजि चिकित्सक से उपचार कराया गया। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। मोहल्ला खेवान में जबर सिंह पुत्र बूली का परिवार रहता है। सोमवार को परिवार के सदस्य घर पर ही मौजूद थे। इसी बीच तेज बारिश हो गई। बारिश के बाद मकान की छत पर पानी भर गया। खतरा भांपते हुए परिवार के सदस्य घर से बाहर निलक गए। इसी बीच अचानक मकान की छत भरभराकर गिर गई। मकान में रखा सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। सामान हटाते समय अर्जुन पुत्र जबर सिंह घायल हो गया। गनीमत रही कि पर...