मेरठ, जुलाई 2 -- Meerut News: एक जुलाई को शहर के सभी स्कूल खुले, लेकिन बारिश के चलते जहां गर्मी में राहत रही, वहीं बच्चों की उपस्थिति पर भी असर दिखाई दिया। देहात के अधिकांश स्कूलों में बच्चों बहुत ही कम संख्या में स्कूल पहुंचे। कुछ स्कूलों में हवन यज्ञ भी हुआ। यह भी पढ़ें- Meerut News: बारिश के बीच खुले स्कूल, पहले दिन कम रही उपस्थिति स्कूलों में उपस्थिति श्री मल्हू सिंह मटौर आर्य कन्या इंटर कालेज की प्रधानाचार्या डॉ. नीरा तोमर ने बताया कि बारिश चलते स्कूल में उपस्थिति न के बराबर रही। स्कूल में कुल 10 छात्राएं पहुंची और शिक्षिकाएं इंतजार करती रही। इसके बाद इन बालिकाओं के माता पिता को भी फोन कर घर भेज दिया गया। जीआईसी कायस्थ बड्डा के प्रधानाचार्य डॉ. नारायण शरण के अनुसार उपस्थिति बहुत कम रही। साथ ही अधिकांश शिक्षक यूपीटीईटी की डयूटी में भी...