Meerut News: बाजार बंद कर वैली बाजार के व्यापारियों का धरना-प्रदर्शन
मेरठ, जुलाई 20 -- Meerut News: वैली बाजार एवं लाला का बाजार में सड़कों के निर्माण के बाद खैरनगर चौराहे की सड़क करीब एक फीट नीचे होने के चलते आए दिन ई-रिक्शा आदि वाहनों के पलटने से हो रही दुर्घटनाओं को लेकर वैली बाजार के व्यापारियों का आक्रोश फूट पड़ा। व्यापारियों ने बाजार बंद कर वैली बाजार-घंटाघर चौराहे पर बीच सड़क बैठकर धरना दिया। व्यापारियों के हंगामे की सूचना डीएम तक पहुंची तो उन्होंने तुरंत नगर निगम अधिकारियों को व्यापारियों की समस्या के समाधान के निर्देश दिए। वैली बाजार व्यापार संघ अध्यक्ष मोहम्मद वसीम, महामंत्री रोहित शर्मा एवं कोषाध्यक्ष सनी कंसल के नेतृत्व में वैली बाजार के व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर सड़क पर बैठ धरना दिया। इस दौरान जाम लग गया। व्यापारियों का आरोप है कि सड़कों का निर्माण हुआ लेकिन चौराहे को दोनों तरफ से छोड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.