मेरठ, अक्टूबर 7 -- Meerut News: सड़क पर यातायात नियमों की अनदेखी कर बाइक के साइलेंसर से पटाखे जैसी आवाज निकलना किशोर को भारी पड़ गया। बुधवार को सुभाष चौक पर पुलिस ने बाइक से पटाखे छोड़ रहे नाबालिग को पकड़ लिया। पुलिस ने मौके पर बाइक को कब्जे में लेकर उसका चालान करने के बाद सीज कर दिया। कार्रवाई के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी के अनुसार बुधवार को सुभाष चौक पर एक नाबालिग बाइक लेकर सड़क पर घूम रहा था। इसी दौरान वह बाइक से पटाखे छोड़ रहा था। सड़क पर इस तरह पटाखे छोड़ने से आसपास से गुजर रहे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही थी। लापरवाही से बाइक चलाने के कारण किसी हादसे की आशंका भी बनी हुई थी। पुलिस की नजर पड़ते ही नाबालिग को रोक लिया गया।पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए चालान किया और वाहन को सी...