Meerut News: बाइक सवार हमलावरों ने युवक को मारी गोली, पैर में लगी गोली
मेरठ, नवम्बर 3 -- Meerut News: मवाना में सोमवार शाम बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने युवक को गोली मारकर सनसनी फैला दी। हमलावरों ने युवक को रास्ते में घेरकर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। गोली युवक के पैर में लगने से वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। वारदात के बाद आरोपी बाइक से फरार हो गए। गोली चलने की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मोहल्ला मुन्नालाल निवासी फिरोज पुत्र सलाउद्दीन सोमवार शाम करीब आठ बजे भैंसा रोड पर खत्ते से आगे किसी काम से जा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार अज्ञात युवकों ने उसे रास्ते में घेर लिया और पिस्तौल से फायरिंग कर दी। गोली फिरोज के पैर में जा लगी। गोली लगते ही वह सड़क पर गिर पड़ा। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची मवाना पुलिस ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.