मेरठ, अगस्त 4 -- Meerut News: लोहियानगर थाना क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला के साथ सरेराह हुई अश्लील हरकत ने महिला सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। पीटीएस प्रथम गेट के पास पीछे से तेज रफ्तार में आए एक अज्ञात बाइक सवार ने महिला से अश्लील हरकत की और मौके से फरार हो गया। अचानक हुए हमले से महिला घबरा गई। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। शास्त्रीनगर निवासी एक महिला शनिवार सुबह अपनी सहेली के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकली थी। दोनों पीटीएस के पास से काजीपुर की ओर जा रही थीं। आरोप है कि सुबह के समय पीटीएस प्रथम गेट के निकट पीछे से तेज गति में आए एक बाइक सवार ने महिला के पास पहुंचकर उसके साथ अश्लील हरकत की। वारदात इतनी अचानक हुई कि महिला कुछ पल के लिए स्तब्ध रह गई और आरोपी बाइक मोड़कर तेज रफ्तार से फरा...