मेरठ, नवम्बर 3 -- Meerut News: सदर बाजार थाना क्षेत्र के भगत चौक रोड पर बाइक सवार दो बदमाशों ने एक युवक का आईफोन लूट लिया। इसकी रिपोर्ट थाना सदर बाजार पर दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपी की सीसीटीवी कैमरे से पहचान का प्रयास कर रही है। विकास विहार निवासी अनमोल गुप्ता ने बताया कि वह बीते रविवार देर शाम वह विंग एनक्लेव से भगत चौक की ओर आईफोन-18 से बातचीत करता जा रहा था। इसी दौरान पीछे से बाइक सवार दो नकाबपोश युवक आए और तमंचा दिखाकर मोबाइल लूटकर फरार हो गए। उधर, सीओ सदर कैंट संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...